नागपूर दिनांक 27 एप्रिल ( महानगर प्रतिनिधी)
एक व्यक्ती ने अपनी मां की चाकू मारकर हत्या कर दी और खुद जहर पिकर आत्महत्या कर ली। घटना नागपुर के हिंदुस्तान कॉलोनी में 26 अप्रैल की रात की है , व्यक्ती का नाम श्रीनिवास विष्णु चोपडे, उम्र 51 और माता का नाम लीला विष्णु चोपडे, उम्र 75 वर्ष है।
पुलिस के मुताबिक, श्रीनिवास अपनी मां के साथ नागपुर के हिंदुस्तान कॉलोनी में एक बड़े घर में रह रहा था. श्रीनिवास एक इंजीनियर हैं और उनकी शादी नहीं हुई थी, वह काम भी नहीं कर रहे थे। इतने बड़े घर में मां-बेटा रह रहे थे। पिछले तीन-चार दिनों से संपर्क में नहीं होने के कारण परिजन घर पहुंचे और उनके मोबाइल स्विच ऑफ थे। चारों तरफ से ताले लगे होने की सूचना मृतक के परिजनों ने धंतोली थाने को दी।
पिछले तीन-चार दिनों से संपर्क में नहीं होने के कारण परिजन उसके घर पहुंचे और उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ था। उस समय सभी दरवाजे अंदर से बंद थे तो परिजनों का शक और बढ़ गया। परिजनों ने घटना की सूचना धंतोली थाने को दी।
धंतोली पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद घर का ताला अंदर से बंद होने के कारण मुख्य दरवाजा तोड़ा। उसके बाद जब पुलिस बेडरूम में गई तो पुलिस ने जो देखा वह कांपने वाला था
पुलिस के मुताबिक, श्रीनिवास और उनकी मां के शव क्षत-विक्षत बेडरूम में मिले थे। पुलिस जांच कर रही है कि श्रीनिवास ने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागपुर के सरकारी मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है।






