प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर ठुकराया

0
13

भारत दिनांक 26 एप्रिल (प्रतिनिधी)

चुनावी रणनीतिकार प्रंशात किशोर (Prashant Kishor) ने कांग्रेस (Congress) पार्टी में शामिल होने का ऑफर ठुकरा दिया है। कांग्रेस ने प्रशांत किशोर को 2024 लोकसभा चुनावों के लिए बनाई गई ‘एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप’ का हिस्सा बनने के लिए पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया था।

प्रशांत किशोर ने बताया, “”मैंने एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप (Empowered Action Group) का हिस्सा बनने और पार्टी में शामिल होने के कांग्रेस के उदार ऑफर को अस्वीकार कर दिया है।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरी यह विनम्र राय है कि पार्टी को बड़े सुधारों के जरिए गहरी जड़े जमा चुकी संरचनात्मक समस्याओं को ठीक करने के लिए मुझसे ज्यादा लीडरशिप और सामूहिक इच्छाशक्ति की जरूरत है।”

कांग्रेस ने अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और पार्टी के दूसरे कई वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रशांत किशोर की हुई कई दौर की बैठकों के बाद 25 अप्रैल को ‘एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप’ बनाने का ऐलान किया था। इस उच्च-स्तरीय ग्रुप को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को ध्यान में रख कर बनाया गया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि सोनिया गांधी ने प्रशांत किशोर को पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।

सुरजेवाला ने कहा, “प्रशांत किशोर के प्रजेंटेशन और उनसे चर्चा करने के बाद, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने ‘एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप 2024’ का गठन किया था और प्रशांत किशोर को इस ग्रुप का हिस्सा बनने के लिए पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। उन्होंने मना कर दिया। हम पार्टी को दिए गए उनके प्रयासों और सुझावों की सराहना करते हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here