नागपूर सहित विदर्भ में हिट वेव की चेतावनी,काम ना हो तो घर से ना निकले

0
15

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने विदर्भ के कई हिस्सों में 19 अप्रैल तक हीट वेव चलने की संभावना जताई है, जबकि कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे  हालांकि महाराष्ट्र के ज्यादातर जिलों में अभी मौसम शुष्क बना रहेगा.

इसके अलावा प्रदेश में वायु गुणवत्ता सूचकांक ज्यादातर मध्यम या संतोषजनक श्रेणी में दर्ज हो रहा है. इस सप्ताह भी इसी श्रेणी में रहने का अनुमान है.

नागपुर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पूरे हफ्ते आसमान में आंशिक बादल दिख सकते हैं.

सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 209 है, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here