कॉलेज के छात्र को परीक्षा में 15 मिनिट का अतिरिक्त समय मिलेगा

0
14

महाराष्ट्र दिनांक 14 एप्रिल ( प्रतिनीधी)

महाराष्ट्र के छात्रों को परीक्षा के दौरान 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा. यह घोषणा राज्य के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत (Uday Samant ) ने की है.

शिक्षा मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में कॉलेज और विश्वविद्यालय छात्रों को उनकी ऑफ़लाइन परीक्षा (offline exams) के दौरान प्रति घंटे 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा. यह निर्णय कोविड-19 महामारी (COVID-19 pandemic) के कारण लिया गया है.

कोविड-19 के कारण राज्य में पिछले दो साल से ऑफलाइन परीक्षाएं नहीं हुई हैं और छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई (online education) करनी पड़ी है. शिक्षा मंत्री ने महाराष्ट्र राज्य विश्वविद्यालयों के विभिन्न कुलपतियों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया है.

उदय सामंत ने ट्वीट किया, “कोविड-19 ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जबरन शिक्षा दी और परीक्षा भी ऑनलाइन आयोजित की जा रही थी. यह देखते हुए कि दो साल के ब्रेक के बाद, छात्र ऑफलाइन मोड में परीक्षा में शामिल होंगे, इसलिए विश्वविद्यालयों को छात्रों को परीक्षा अवधि के हर घंटे के लिए 15 अतिरिक्त मिनट देने चाहिए.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here