नागपूर दिनांक 11 एप्रिल ( प्रतिनिधी)
भ. महावीर जन्म कल्याणक महामहोत्सव के पावन पर्व पर श्री जैन सेवा मंडल द्वारा आयोजित करण कोठारी ज्वेलर्स अहिंसा अवार्ड एवं प्रश्न मंजूषा का भव्य आयोजन, कविवर्य सुरेश भट सभागृह, रेशीमबाग नागपुर में दि-14-04-2022 को रात 7 बजे किया जा रहा है।
जैन सेवा मंडल, नागपुर, (सकल जैन समाज की एकमात्र प्रतिनिधि संस्था) के तत्वाधान में तथा करण कोठारी ज्वेलर्स द्वारा पुरुस्कृत, यह रंगारंग एवं मामा कार्यक्रम अत्यंत जोश और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम में जिन भाई-बहनों ने अपने जीवन में एकसे बढ़कर एक सुंदर कार्य किये है, उन्हें इस अवसर पर पुरस्कृत किया जायेगा। साथ ही भगवान महावीर का जीवन परिचय इस कार्यक्रम के माध्यम से दर्शाने का भी मानस है।
इस कार्यक्रम के तहत कुल नऊ अवार्ड दिये जायेंगे, जिसमें दो अवार्ड विदर्भ स्तरीय है।
उनके नाम इस प्रकार है
(1) धार्मिक श्रावक अवार्ड (आयू 35 के उपर)
(2) धार्मिक श्रावीका अवार्ड (आयु 35 के उपर)
3) समाज सेवा अवार्ड (आयू 18 के उपर M/F)
(4) धार्मिक (Little Master, आयू 10 वर्ष तक)
(5) गुणवंत युवा अवार्ड (आयू 16 से 25 वर्ष तक M/F) ||
6) गुणवंत व्यक्तित्व अवार्ड (आयू 25के उपर M/F)
7) जीवन गौरव अवार्ड (जैन सेवा मंडल सदस्यों के लिये)
सही और दो अवार्ड अभी इसी वर्ष से नये शुरु किये जा रहे है जो की इसप्रकार है। 1) विशेष विदर्भ स्तरीय अवार्ड अ) साधुसंत विहार सेवा अवार्ड ब) समर्पित जैन अवार्ड
2) विशेष कर्म से जैन 10 महानुभावको का सत्कार
इस अवसर पर विशेष तौरपर शहीद किरणकुमार धोपाडे इनका मरणोपरांत सम्मान किया जायेगा।
साथ ही प्रश्नमंजुषा का ड्रा कराया जाएगा।
इसके अध्यक्ष संजय सी. रघटाटे (Renowned Educater & Executive Speaker Academy), मुख्य अतिथी सुरेश गगनगल कोठारी, प्रदीप कोठारी, विशेष अतियों निर्भय जैन और डॉ. सिद्धार्थी जैन उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम का सुत्रसंचालन खुशबू जैन सोलंकी करेगी। इस उपयोगी तथा प्रेरक कार्यक्रम की सफलता के लिये सम्पूर्ण जैन सेवा मंडल एवं अहिंसा अवार्ड आयोजन समिती प्रयासरत है।
अध्यक्ष दिलीप गांधी, महामंत्री अभय शाहकार,उपमंत्री संजय सावनसुखा आयोजन समिती के सभी संयोजक, पियुष शाह, निखिल कुसुमगर, संजय नखाते, संजय आगरकर तथा कु. खुशबू जैन सोलंकी है।







