शरद पवार ने पीएम मोदी से मुलाकात की,वजह साफ नही

0
11

महाराष्ट्र दिनांक 6 एप्रिल ( प्रतिनिधी)

एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने आज (6 अप्रैल, बुधवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात की है. यह मुलाकात दिल्ली में 20 मिनट तक चली. मुलाकात पार्लियामेंट के प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई. फिलहाल इस मुलाकात की वजह साफ नहीं हो पाई है.

लेकिन प्राप्त जानकारियों के मुताबिक देश में बढ़ती हुई महंगाई को लेकर यह मुलाकात होने की बात कही जा रही है. यह मुलाकात शिवसेना सांसद संजय राउत पर ईडी की कार्रवाई के ठीक दूसरे दिन हुई है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि कहीं यह मुलाकात केंद्रीय जांच एजेंसियों की महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी के नेताओं के खिलाफ होने वाली कार्रवाइयों के मुद्दे पर तो नहीं हुई? इस बीच शाम को शरद पवार ने प्रस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वे मुलाकात की वजह का खुलासा कर सकते हैं.

संजय राउत की संपत्ति जब्त होने के बाद उनसे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने फोन पर बात की थी. इसके बाद संजय राउत कल रात को शरद पवार के निवास पर हुए रात्रि भोज में भी शामिल हुए. शरद पवार के घर डिनर के लिए कल बीजेपी के दिग्गज नेता नितिन गडकरी भी पहुंचे थे. इसके बाद आज शरद पवार पीएम मोदी से मिलने पहुंचे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here