सैलून में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

0
19

नागपूर दिनांक 3 एप्रिल ( प्रतिनिधी)

लकड़गंज स्थित बिग बॉस यूनिसेक्स सैलून में सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारकर एक पीड़िता को मुक्त कराया और लकड़गंज थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी समीर वकडू श्रीवास (34), विनोबा भावे नगर निवासी है। समीर ने लकड़गंज क्षेत्र में बिग बॉस यूनिसेक्स नामक सैलून की आड़ में देह व्यापार अड्डा चला रहा था। क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग को इसकी भनक लगने पर आला अधिकारियों को जानकारी दी।

आरोपी को रंगेहाथ दबोचा :

योजना के तहत  पंटर को सैलून में भेजा गया। सौदा पक्का होते ही पंटर का इशारा मिलते ही सैलून के बाहर सादे लिबास में खड़ी पुलिस ने कार्रवाई कर समीर को रंगेहाथ धरदबोचा। पुलिस ने आरोपी के चंगुल से पीड़िता के तौर पर एक युवती को मुक्त कराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here