शरद पवार को यूपीए अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास

0
11

महाराष्ट्र दिनांक 29 मार्च (प्रतिनिधी)

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) को यूपीए अध्यक्ष बनाने के लिए राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रस्ताव पास किया गया है. यह प्रस्ताव राजधानी दिल्ली में शरद पवार की उपस्थिति में ही पास किया गया.

इस मौके पर एनसीपी नेताओं ने कहा कि शरद पवार के नेतृत्व में ही BJP को रोका जा सकता है इसलिए सभी क्षेत्रीय दलों को उनके नेतृत्व को स्वीकार करना चाहिए.

एनसीपी की तरफ से यूपीए अध्यक्ष पद को देकर दावा ऐसे समय में किया गया है जब कांग्रेस देश में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव हार गई है. कांग्रेस को उम्मीदें थीं कि वो पंजाब जीतने में सफल रहेगी लेकिन वहां भी उसे करारी हार का सामना करना पड़ा.

चुनावों में हार के बाद कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग उठ रही है. अब कांग्रेस के सहयोगी दल भी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के अध्यक्ष पद को लेकर सवाल उठआ रहे हैं. अब देखना यह होगा कि एनसीपी द्वारा पास किए गए प्रस्ताव पर कांग्रेस पार्टी के नेता क्या प्रतिक्रिया देते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here