नागपूर दिनांक 29 मार्च (प्रतिनिधी)
वो 26 साल का तो युवती 16 वर्ष की,एक ही गांव के होने से नजर मिली और फिर शुरू हुआ प्रेम और आज उस कहानी का दर्दनाक अंत हुआ
महेश शालिक ठाकरे (उम्र २६) व तन्वी विठ्ठल चुटे (उम्र १६) दोनो उमरेड तालुका के बेला गांव के निवासी थे ,महेश जानवर चराने का कार्य करता था वही तन्वी तिड़के हाई स्कूल में नववी कक्षा में पढ़ती थी
महेश्वर तन्वी के नजरे मिली हो दोनों में बातचीत के बाद प्रेम शुरू हुआ और ये सिलसिला करीब 2 साल से चल रहा था
25 मार्च को दोनो अचानक घर से भाग गए और दोनो के परिवार ने उनको खोजने का कार्य शुरू किया
आज वर्धा जिले के समुद्रपुर तालुका के कुर्ला में महेश के परिवारवालों को दोनो रास्ते से जाते दिखाई दि
परिवार को देखते ही महेश और तन्वी ने सामने कुएं में छलांग लगा दी
महेश के परिवार ने पोलीस को और तन्वी के परिवार को जानकारी दी और महेश और तन्वी को बाहर निकालने की कोशिश की पर दोनो के प्राण पखेरू उड़ गए थे, पोलीस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनो के शवों को बाहर निकाला और पंचनामा किया ए






