महाराष्ट्र दिनांक 26 मार्च (प्रतिनिधी)
नेता और मंत्री किन वजहों से फंस जाते हैं? यह सवाल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) से पूछा गया. संदर्भ कहा नहीं गया लेकिन पिछले दिनों मनी लॉन्ड्रिंग के केस में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साले के 11 फ्लैट्स को ईडी ने सील कर दिया है, यह खबर फिलहाल ताजी है.
महाराष्ट्र के सांगली (Sangli in maharashtra) में शनिवार (26 मार्च) को एक कार्यक्रम में उनसे एक पत्रकार ने जब यह सवाल पूछा तो उन्होंने इस पर खुल कर अपनी राय दी.
नितिन गडकरी ने कहा, ‘मेरा यह तजुर्बा है कि मंत्रियों और नेताओं को पत्नी या साले मुश्किलों में डालते हैं. नहीं तो चाय से ज्यादा केतली गरम कहे जाने वाले पीए और पीएस इन्हें फंसाते हैं. मैंने अपने साले को साफ कहा हुआ है. अगर तुम्हारा कोई काम हो, तभी मेरे पास आओ. किसी ओर का काम लेकर नेतागिरी करने की ज़रूरत नहीं है. तुम्हें इन चक्करों में नहीं पड़ना है.’






