भारत दिनांक 26 मार्च (प्रतिनिधी)
आईपीएल के 15वें सीजन का आज आगाज होने जा रहा है, जिसे लेकर क्रिकेट प्रशंसकों और खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
आईपीएल सीजन का आज पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को बल्लेबाजी करनी होगी।






