मौज ऑडिशन्‍स के जरिये, यूफोनी ने ‘इंडिया’ज़ गॉट टैलेंट’ में जीता वाइल्‍डकार्ड राउंड

0
15

 

एमौज ने अपने वाइल्‍डकार्ड राउंड विजेता की घोषणा करने के बाद सोनी के ‘इंडिया’ज़ गॉट टैलेंट’ के साथ #मोजबनाहिटहोजा की शुरूआत की

मौज ,भारत के नंबर 1 शॉर्ट वीडियो ऐप ने इंडिया’ज़ गॉट टैलेंट (आईजीटी) सीजन 9 के वाइल्‍डकार्ड ऑडिशन्‍स का आयोजन करने के लिये सोनी एन्‍टरटेनमेंट टेलीविजन के साथ एक एक्‍सक्‍लूसिव साझेदारी की है। इस वाइल्‍डकार्ड ऑडिशन्‍स को दर्शकों ने बहुत ज्‍यादा पसंद किया है और इसमें 2 लाख से ज्‍यादा क्रिएटर्स भाग ले रहे हैं। इस ऑडिशन के लिये 1.2 मिलियन से ज्‍यादा वीडियोज प्राप्‍त हुये।

हिन्‍दी-रॉक एक्‍सपेरिमेंटल ब्रांड-यूफोनी ने वाइल्‍डकार्ड राउंड जीता। कैम्‍पेन हैशटैग #इंडिया’ज़गॉटटैलेंट के वीडियो को भी ऐप पर लगभग 15 बिलियन बार देखा गया। वाइल्‍डकार्ड राउंड को मिले जबरदस्‍त प्रतिसाद को देखते हुये मौज द्वारा सोनी एन्‍टरटेनमेंट टेलीविजन के साथ मिलकर को #मोजबनाहिटहोजा लॉन्‍च किया जा रहा है।

#मोजबनाहिटहोजाके विजेताओं को 5 लाख रूपये का नकद पुरस्‍कार और साथ ही इंडिया’ज़ गॉट टैलेंट के सेट पर जाने का मौका भी मिलेगा। यह चैलेंज 8 अप्रैल तक लाइव रहेगा।

देश भर के उम्‍दा कलाकारों से आये लाखों ऑडिशन वीडियोज की स्‍क्रीनिंग करने के बाद, यूफोनी को वाइल्‍डकार्ड राउंड का विजेता घोषित किया गया। इस बैंड ने अपने प्रशंसकों के प्‍यार और लगाव बदौलत आइजीटी में वापसी की है। यूफोनी ने अपने बेमिसाल परफॉर्मेंस से शो की जज किरण खेर, शिल्‍पा शेट्टी कुन्‍द्रा, किंग बादशाह और मनोज मुंतशिर का दिल पहले ही जीत लिया है। इस शो के ग्रैंड प्रीमियर में उन्‍हें पहला गोल्‍डेन बज़र मिला था।

यूफोनी के लीड वोकैलिस्‍ट सानिश नायर ने कहा, “आपकी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती और उसका फल आखिर में मिलता ही है। यदि आप दिल से किसी चीज को चाहते हैं, तो ये पूरी कायनात आपकी चाहत को पूरा करने में जुट जाती है। यह हमारे शुभचिंतकों का प्‍यार ही है, जिसकी बदौलत हमने शो में पहले से भी ज्‍यादा दमदार तरीके से वापसी की है। मौज पर वाइल्‍डकार्ड ऑडिशन्‍स हमारे लिये सुनहरा मौका था और हमें खुशी है कि हमने इस मौके को हाथ से जाने नहीं दिया और इस शो में अपनी जगह बना ली।”

प्रतिभाशाली कलाकारों की इस तलाश को जारी रखते हुये मौज और सोनी ने अपनी साझेदारी का विस्‍तार किया है और एक नये हैशटैग कॉम्‍पीटिशन #मोजबनाहिटहोजा की घोषणा की है। इसमें भाग लेने के लिये यूजर्स को मौज पर अपनी प्रतिभा दिखाने वाले वीडियोज को हैशटैग #मोजबनाहिटहोजा का इस्‍तेमाल करते हुये अपलोड करना होगा। इन प्रतिभागियों को 5 लाख रुपये का नकद पुरस्‍कार जीतने, इंडिया’ज़ गॉट टैलेंट के सेट पर जाने, चर्चित हस्तियों से मिलने और परफॉर्मेंस को लाइव देखने का मौका मिल सकता है।

अजीत वर्गीज, चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर, शेयरचैट एवं मौज ने कहा, “वाइल्‍डकार्ड ऑडिशन्‍स में हमें मौज पर शानदार प्रतिसाद मिला। इसमें 2 लाख क्रिएटर्स ने भाग लिया और अलग-अलग भाषाओं तथा फॉर्मेट्स में 1.2 मिलियन से ज्‍यादा वीडियोज बनाये। भारतीय युवाओं में उत्‍साह है और वे अपने पास उपलब्‍ध सीमित संसाधनों की मदद से ही एक-से-बढ़कर-एक बेहतरीन वीडियोज बना सकते हैं। मौज में हम विभिन्‍न पृष्‍ठभूमि के क्रिएटर्स को अलग-अलग तरह के अवसर उपलब्‍ध कराने में विश्‍वास रखते हैं, ताकि वे अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित कर पायें और लोकप्रियता हासिल कर पायें। इंडिया’ज़ गॉट टैलेंट हमारे सभी क्रिएटर्स के लिये एक ऐसा ही बड़ा मौका है।”

विजेताओं और साझेदारी के बारे में बात करते हुये अजीत ने आगे कहा, “वाइल्‍डकार्ड राउंड जीतने पर हमारी तरफ से यूफोनी को हार्दिक शुभकामनायें। हम उनके आगे के सफर के लिये उन्‍हें शुभकामनायें देते हैं। वाइल्‍डकार्ड ऑडिशन्‍स की अपार सफलता को देखते हुये, हमें सोनी एन्‍टरटेनमेंट टेलीविजन के साथ साझेदारी करते हुये बेहद खुशी हो रही है और हमें उम्‍मीद है कि इसे प्रशंसकों का अपार स्‍नेह मिलेगा।”

संदीप मल्‍होत्रा, हेड-ऐड सेल्‍स, नेटवर्क चैनल्‍स, सोनी पिक्‍चर्स नेटवर्कस इंडिया ने आगे कहा, “इंडिया’ज़ गॉट टैलेंट के लिये वाइल्‍डकार्ड ऑडिशन के सफलतापूर्वक पूरा होने के साथ, हमें ब्रांड के साथ हमारी साझेदारी को जारी रखते हुये बेहद खुशी हो रही है। हम वाइल्‍डकार्ड राउंड के विजेता-यूफोनी को बधाई देना चाहते हैं और उन्‍हें शुभकामनायें देता हूं। हम अपने पार्टनर मौज के लिये वैल्‍यू का निर्माण करना चाहते थे, जो एक बड़ी प्रॉपर्टी के साथ जुड़े हैं।

मौज ऐप के जरिए दर्शकों से जुड़ाव बनाने के लिए वाइल्‍डकार्ड पद्धति एक अभिनव प्रयास था। जुड़ाव में बढ़ोतरी और ऐप को डाउनलोड करने में हुई वृद्धि हमारी साझेदारी की सफलता का असली मानदंड है। वाइल्‍डकार्ड ऑडिशंस की सफलता के बाद, हमने एक संवादपरक कॉन्‍टेस्‍ट को डिजाइन किया है जिसमें दर्शक और मौज कम्‍यूनिटी एक बार फिर अपने टैलेंट को प्रदर्शित कर सकते हैं और सबसे बेहतरीन को आइजीटी का सेट देखने के साथ ही नगद पुरस्‍कार जीतने का मौका मिलेगा। हम भविष्‍य में भी प्रासंगिक और पारस्‍परिक रूप से कॉम्‍प्‍लीमें‍टरी सहयोग जारी रखने के लिए तत्‍पर हैं।”

यूफोनी बैंड की स्‍थापना इंटरनेट सेंसेशन सानिश नायर ने 2015 में की थी। इस बैंड के अन्‍य कलाकारों में शामिल हैं- भावेश शर्मा (बीटबॉक्‍सर), रविकिरण नन्‍नावारे (बांसुरीवादक), सिद्धार्थ कुलकर्णी (कीबोर्डिस्‍ट), आदित्‍य काले (वोकैलिस्‍ट), ओंकार रसल (ड्रमर), जोशुआ राजन (बेस गिटारिस्‍ट) और रूपेश शिरसत (लीड गिटार वादक)। यह बैंक एक्‍सपेरिमेंटल हिन्‍दी रॉक म्‍यूजिक पर काम करती है और हाल ही में इसने इंडिपेंडेंट म्‍यूजिक के क्षेत्र में भी कदम रखा है। इस बैंड ने काजोल अभिनीत फिल्‍म ‘हेलीकॉप्‍टर ईला’ के लिये ‘तेरी जिंदगी’ गाना भी गाया और कंपोज किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here