नागपुर दिनांक 15 मार्च (महानगर प्रतिनिधी)
रचना फाउंडेशन ने रोटरी क्लब ऑफ नागपुर(ईशान्य) के सहयोग से कन्होलीबारा में मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया जिसमें आजू बाजू के 11 गावों के 1000 से ज्यादा लोगों ने शामिल होकर इस कैंप का लाभ लिया
40 से ज्यादा डॉक्टरों ने इस कैंप में सहभागी होकर इन लोगों का निशुल्क चेकअप किया और इसी के साथ इनको मुफ्त में दवाई और चश्मे का वितरण किया गया
इस कैंप का उद्घाटन राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता रमेश बंग ने किया और इतने बड़े पैमाने पर इस कैंप का आयोजन करने और शानदार नियोजन और सभी व्यवस्था के लिए रचना फाउंडेशन और उसके सर्वेसर्वा शिशिर दिवटे की दिल खोलकर तारीफ की
डेढ़ सौ से ज्यादा मेंबर्स ने इस कैंप में दिन भर अविरत सेवा दी और मेगा कैंप को नियोजनबद्ध और सफल बनाया, ग्रामवासियों और मेडिकल कैंप में आए लोगो ने रोटरी क्लब के प्रयास की दिल खोलकर प्रशंसा करते हुए उनका आभार जताया
इस मेगा कैंप की सफलता के लिए दिवटे परिवार के सभी सदस्यों ,माधवी ऊर्ध्वरेषे और रचना परिवार के कर्मचारियों ने अथक प्रयास किए
रचना कंस्ट्रक्शन के माध्यम से अपनी पैठ बना चुके प्रसिद्ध व्यवसाई शिशिर दिवटे ने पिछले 5 साल से कारपोरेट खेती में भी सफलता प्राप्त की , उन्होंने रचना नेचुरल एंड ऑर्गेनिक फार्म प्राइवेट लिमिटेड इस नाम से कारपोरेट फार्मिंग शुरू की है और 100 एकड़ में केले का उत्पादन कर निर्यात किए है और इसी के साथ पॉलीहाउस में आर्किड गुलाब स्ट्रॉबेरी ड्रैगन फ्रूट सहित अनेक फलों का उत्पादन कर रहे हैं







