सावनेर दिनांक 14 मार्च (प्रतिनिधी)
नागपुर जिले में एक ही सप्ताह में प्रेमी युगलों द्वारा आत्महत्या करने की दूसरी घटना घटित हुई
प्रेमी को फांसी के फंदे से झूलता देख प्रेमिका ने भी घर आकर फांसी के फंदे पर झूल कर जान दे दी
प्राप्त जानकारी के अनुसार सावनेर निवासी आकाश लालबागे (उम्र 22 वर्ष) ने घर पर नायलॉन का फंदा से झूलकर अपनी जान दे दी, यह खबर परिसर में पहुंचते ही हड़कंप मच गया और आस पड़ोस के लोग आकाश के घर पहुंचने लगे
पास रहने वाली युवती भी आकाश के घर पहुंची और उसको फांसी से झूलता देखने के बाद घर जाकर कपड़े का फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी
प्रेम प्रसंग में यह दोनों आत्महत्या होने की प्राथमिक जानकारी सामने आ रही है
युवक युवती के इस तरह आत्महत्या करने से परिसर ही ने पूरे गांव में शोक का वातावरण बन गया






