नागपुर दिनांक 14 मार्च (महानगर प्रतिनिधी )
राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता और समाजसेवक रमेश फुले ने अपने जन्मदिन पर उत्तर नागपुर में राष्ट्रवादी कांग्रेस के 15 से 20 नगरसेवक चुनकर लाने का मानस व्यक्त किया
उनके जन्मदिन के अवसर पर उत्तर नागपुर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया
इस समारोह में राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता रमेश बंग,शब्बीर विद्रोही सहित अनेक मान्यवरों ने उपस्थिति दर्ज कर रमेश फूले को शुभकामनाएं दी
रमेश फूले ने गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए किए जा रहे हैं उनके कार्य को और आगे बढ़ाने की जानकारी भी दी
उनके जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर उन्हे बधाई दी






