भारत दिनांक 8 मार्च ( प्रतिनिधी)
भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,993 नए मामले सामने आए और 108 मरीजों की मौत हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,29,71,308 हो गई है। इनमें से 5,15,210 लोगों की मौत हुई है।
सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 49,948 रह गई है।
ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण आई तीसरी लहर के बाद देश में स्थिति सामान्य हो गई है।
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 8,055 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,24,06,150 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.68 प्रतिशत है।
कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 8,73,395 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 77.43 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।






