भारत दिनांक 4 मार्च (प्रतिनिधी)
देश में आज कोरोना के नए मामलों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 6,396 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, कल यानी गुरुवार को कोरोना के 6,561 नए केस सामने आए थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में मृतकों की संख्या में इजाफा देखा गया है। मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान कोरोना के 201 मरीजों की मौत हुई है जबकि गुरुवार को कोरोना से 142 लोगों की मौत हुई थी। अब तक कोरोना से कुल 5,14,589 लोगों की जान जा चुकी है।
भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 6,396 नए मामले आए, 13,450 रिकवरी हुईं और 201 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
कुल मामले: 4,29,51,556
सक्रिय मामले: 69,897
कुल रिकवरी: 4,23,67,070
कुल मौतें: 5,14,589






