नागपुर दिनांक 4 मार्च (महानगर प्रतिनिधी)
12वीं के विद्यार्थियों के लिए आज बड़ा दिन है,सालभर की मेहनत का प्रर्दशन करने का समय आज से शुरू हो रहा है
राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल 12वीं की परीक्षा 4 मार्च से ली जाएगी. सुबह 10.30 बजे से अंग्रेजी विषय का पहला पेपर लिया जाएगा. परीक्षा के लिए विभाग से कुल 1,62,519 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है. इसके लिए 477 मुख्य तथा 1,059 उप केंद्र सहित कुल 1,536 परीक्षा केंद्र तैयार किए गए हैं.
कोरोना के कारण पिछले वर्ष लिखित परीक्षा नहीं हो सकी थी. इस बार प्रकोप कम होने के बाद ‘जहां स्कूल वहां केंद्र’ व्यवस्था के तहत परीक्षा ली जाएगी. परीक्षा के संबंध में मुख्याध्यापकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. कोरोना नियमों का पालन करते हुए परीक्षा लेने को कहा गया है. एक क्लास में 25 से अधिक छात्रों को नहीं बैठाया जाएगा.
छात्रों को परीक्षा के लिए आधा घंटा अतिरिक्त समय दिया जाएगा. हालांकि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह के उपद्रवी तत्वों से निपटने के लिए भी प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गई है. शासकीय अधिकारियों के दक्षता पथक भी बनाये गये हैं.






