भारत में नए कोरोना मरीजों की संख्या में बड़ी गिरावट,मौत का आंकड़ा भी…..

0
11

भारत दिनांक 14 फरवरी ( प्रतिनिधी)

बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 34,113 नए मामले सामने आए हैं। यह कल के आंकड़ों से लगभग 20 फीसद कम हैं। इस दौरान 91,930 लोग ठीक हो गए जबकि 346 लोगों की मौत भी हुई। मौत के आंकड़े में यह एक बड़ी गिरावट है। कल कोरोना से 684 लोगों ने जान गवाईं थी।

देश में कोरोना के एक्टिव मामले में लगातार कम हो रहे हैं। कोरोना के एक्टिव केस घटकर अब 4,78,882 हो गए हैं। वहीं, पॉजिटिविटी दर भी घटकर 3.19 फीसद हो गई है। इसके अलावा कोरोना से अब तक 5,09,011 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

देश में कोरोना के एक्टिव मामलों में भी लगातार कमी देखने को मिल रही है। कोरोना के एक्टिव केस अब 4,78,882 पर आ गए हैं। इसके इलावा रिकवरी में भी तेजी आई है। बीते 24 घंटे में 91,930 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब कुल रिकवरी भी 4,16,77,641 पर पहुंच गई है

सरकार द्वारा वैक्सीनेशन का काम भी तेजी से चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में अब तक कुल 172 करोड़, 95 लाख 87 हजार 940 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here