नागपुर पोलीस पर चढ़ा पुष्पा का खुमार, जनता से की पुष्पा स्टाइल अपील

0
9

नागपूर दिनांक 14 फरवरी (महानगर प्रतिनिधी)

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा: द राइज (Pushpa: The Rise) का क्रेज अब भी दर्शकों पर चढ़ा हुआ है. फिल्म को डेढ़ महीने से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन अब भी लोगों के सिर इसका जादू चढ़कर बोल रहा है. आम-आदमी हो या सेलेब्रिटी हर किसी के सिर पर इसका जादू चढ़ा हुआ है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर आए फिल्म से जुड़ा कोई डॉयलॉग या फिर रील चर्चा का विषय बना रहता है.

यूं तो फिल्म के कई डायलॉग लोगों को पसंद आ रहे हैं. लेकिन एक डायलॉग ऐसा है, जिसका इस्तेमाल लोग जमकर कर रहे हैं. इसी डायलॉग का इस्तेमाल नागपुर पुलिस (Nagpur Police) ने लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी (Online Fraud) के बारे में जागरूक करने के लिए किया है.

आजकल हर कोई बड़ी आसानी से ऑनलाइन धोखाधड़ी (Online Fraud) का शिकार हो जाता है. ऐसे में नागपुर पुलिस (Nagpur Police) ने लोगों को जागरूक करने के लिए पुष्पा फिल्म का एक मीम शेयर किया है.

असल में अल्लू अर्जुन के इस वायरल डायलॉग का इस्तेमाल कर ये समझाया कि अगर कोई लॉटरी का मैसेज आए तो किसी भी हाल में उसे किल्क ना करें क्योंकि इससे आप ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here