अभिनेत्री रवीना टंडन के पिता का निधन, रवीना ने दी मुघाग्नि

0
9

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) के पिता रवि टंडन (Ravi Tandon) का 11 फरवरी शुक्रवार को निधन हो गया।

रवीना ने अपने पिता के निधन की जानकारी  दी है। अब रवीना टंडन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होती नजर आ रही हैं और उन्होंने अपने पिता को मुखाग्नि दी

रवीना टंडन के पिता के अंतिम संस्कार के मौके पर उनके नजदीकी परिवारीजन और दोस्तों के अलावा सिलेब्स भी श्रद्धांजलि देते नजर आए। रवीना के पिता को श्रद्धांजलि देने वालों में ऐक्ट्रेस सुचित्रा पिल्लई, फराह खान और टीवी ऐक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित भी देखी गईं।

इससे पहले रवीना टंडन ने पिता रवि के साथ चार फोटो शेयर की थीं। इनमें उनके बचपन की भी तस्वीर है। ऐक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘आप हमेशा मेरे साथ चलेंगे। मैं हमेशा आपकी तरह रहूंगी। मैं आपको कभी जाने नहीं दूंगी। लव यू पापा।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here