महाराष्ट्र दिनांक 11 फरवरी ( प्रतिनिधी)
महाराष्ट्र के मंत्री बच्चू कडू (Maharashtra Minister Bachchu Kadu) को एक अदालत ने दो महीने के कठोर कारावास की सजा (Maharashtra minister sentenced to 2 months imprisonment) सुनाई है.
चंदूर बाजार फर्स्ट क्लास कोर्ट ने सुनाया है. कोर्ट ने यह फैसला विधानसभा चुनाव 2014 के दौरान अपनी संपत्ति में मुंबई के फ्लैट की जानकारी छुपाने के मामले में सुनाया है.
बच्चू कडू महिला, बाल कल्याण और शिक्षा राज्य मंत्री बच्चू कडू ने 2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान मुंबई में एक फ्लैट के बारे में जानकारी छुपाई थी
भाजपा पार्षद गोपाल तिरमारे ने 2017 में बच्चू कडू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.हालांकि, बच्चू कडू के पास मुंबई में 42 लाख 46 हजार रुपये का एक फ्लैट था, लेकिन उन्होंने 2014 के विधानसभा चुनाव के लिए नामांकनपत्र भरने के दौरान इस फ्लैट की जानकारी नहीं दी थी. कडू पर इसी आरोप में 2017 में जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत आरोप लगाया गया था.






