भारत में नए कोरोना मरीजों की संख्या में बड़ी कमी, मौत का आंकड़ा भी…

0
11

भारत दिनांक 11 फरवरी (प्रतिनिधी)

देश में पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 58,077 केस सामने आए, जिससे कुल मामलों की संख्या 42,536, 137 हो गई है. कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 697,802 है.

पिछले 24 घंटे में कोरोना से 150,407 लोग कोरोना से ठीक हुए. अब तक कुल 41,331, 158 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं.

पिछले 24 घंटे में कोरोना से 657 लोगों की मौत हुई. अब तक कुल 507,177 लोगों की मौत इस वायरस से हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में 48,18,867 वैक्सीनेशन हुआ. अब तक कुल 1,71,79,51,432 वैक्सीनेशन हो चुका है. डेली पोजिटिविटी रेट 3.89% है जबकि वीकली पोजिटिविटी रेट 5.76% है.

कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 14,91,678 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 74.76 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 78,29,633 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,43,292 लोगों की मौत हुई है।

दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 63,65,051 ​लोगों को संक्रमित पाया गया है और 61,134 मौतें हुई हैं।

इसी तरह 39,17,119 ​मामलों और 39,534 मौतों के साथ कर्नाटक और 34,28,068 मामलों और 37,862 ​मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here