भारत में आज कोरोना से नए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी,मौत का आंकड़ा भी बढ़ा

0
9

भारत दिनांक 9 नवंबर ( प्रतिनिधी)

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 71,365 नए केस सामने आए हैं और 1217 लोगों की मौत हो गई. देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 4.54 फीसदी है. अबतक देश में कोरोना के 4 करोड़ 24 लाख 10 हजार 976 केस दर्ज किए जा चुके हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 8 लाख 92 हजार 828 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 5 हजार 279 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल दो लाख 30 हजार 814 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 4 करोड़ 10 लाख 12 हजार 869 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15 लाख 71 हजार 726 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद कल तक कुल 74 करोड़ 46 लाख 84 हजार 750 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

 

अबतक करीब 170 करोड़ खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की करीब 170 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं. कल 53 लाख 61 हजार 99 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 170 करोड़ 87 लाख 6 हजार 705 डोज़ दी जा चुकी हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here