महाराष्ट्र में आज सार्वजनिक छुट्टी; बैंक, सरकारी कार्यालय, स्कूल बंद

0
9

महाराष्ट्र दिनांक 7 फरवरी (प्रतिनिधी)

भारत रत्न लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन के शोक में महाराष्ट्र सरकार ने आज (सोमवार, 7 फरवरी) राज्य में सार्वजनिक छुट्टी घोषित (Maharashtra Govt. declares public holiday) की है.

इसके तहत राज्य सरकार से जुड़े कार्यालयों की ही तरह महाराष्ट्र में स्थित केंद्र सरकार के भी सभी कार्यालय बंद रहेंगे. सभी राष्ट्रीयकृत बैंक बंद रहेंगे. स्कूल-कॉलेज बंद (Offices, banks, schools closed) रहेंगे. लता दीदी को श्रद्धांजलि अर्पण करने के लिए यह सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई है.

राज्य सरकार को प्राप्त विशेष अधिकार के तहत इस सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की गई है. ऐसे में सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, केंद्र सरकार के राज्य में स्थित कार्यालय और नेशनलाइज्ड बैंकों की सभी शाखाएं बंद रहेंगी.

केंद्र सरकार ने भी दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है. इन दो दिनों में किसी भी तरह के सरकारी कार्यक्रम नहीं होंगे. पूरे भारत में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. इसी घोषणा के अनुरूप लता दीदी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here