भारत दिनांक 7 फरवरी (प्रतिनिधी)
देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में आज सोमवार को एक बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने सोमवार को 83,876 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए। इस तरह से देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 4,22,72,014 हो गए है।
वहीं 895 और मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,02,874 हो गई। देश में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 11,08,938 हो गई, जो कुल संक्रमणों का 2.62 प्रतिशत है।
वहीं रिकवरी रेट में भी थोड़ा सुधार हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 रिकवरी दर 96.19 प्रतिशत तक सुधरी है। 24 घंटे की अवधि में एक्टिव-19 केसलोड में 1,16,073 मामलों की कमी दर्ज की गई है।
कोरोना से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,06,60,202 हो गई, जबकि मामले की मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। नेशनल वाइड कोविड-19 वैक्सीनेशन के तहत देश में 169.63 करोड़ से अधिक हो गई है।






