देश के लिए अपूरणीय क्षति’, लता मंगेशकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक

0
9

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर पूरा देश शोकाकुल है. लता मंगेशकर ने आखिरी सांस मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में ली जिसके बाद कई बड़े लोगों ने शोक जताया है. इस बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शोक जताया और कहा कि उनका निधन काफी दुखद है.

उन्होंने कहा कि देश की शान और संगीत जगत की शिरमोर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है. पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि. उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है. वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी.

देखें वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here