नागपूर दि 26 जनवरी (प्रतिनीधी ) :
नागपुर जिले में नए कोरोना मरीजों के मामले में आज बढ़ोतरी दर्ज की गई वही कोरोना से मौत का आंकड़ा कल के जितने ही दर्ज किए गए,हालांकी कोरोना टेस्ट की संख्या कल के मुकाबले ज्यादा रही
शहर में आज फिर कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी दर्ज की गई है वही मौत के आंकडा कल के जितना ही बना हुआ है,वही ग्रामीण में भी नए कोरोना मामले में भी बढ़ोतरी रही
पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 11,509 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 8627+ ग्रामीण 2882) जिसमे 4225 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 2928+ ग्रामीण 1176+ जिले के बाहर 121 का समावेश है) वही आज 6 मौत हुई जिसमे शहर में 5 और जिले के बाहर के 1 व्यक्ति का समावेश है,ग्रामीण में 0 मौत हुई। 3453 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए है
नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी हुई,जिले में अब कुल 29918 एक्टिव मरीज है






