भारत दिनांक 26 जनवरी (प्रतिनिधी)
भारत में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 2,85,914 नए केस दर्ज किए गए हैं. वहीं राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 163.58 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है.
देश में एक्टिव केस वर्तमान में 22,23,018 हैं. रिकवरी रेट वर्तमान में 93.23 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में 2,99,073 लोग ठीक हुए हैं. अब ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 3,73,70,971 हो गई है.
पिछले 24 घंटे में कोरोना से 665 लोगों की मौत
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 665 लोगों की मौत हुई है. वहीं पिछले 24 घंटे में 2,99,073 लोग ठीक हुए हैं. अब ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,73,70,971 हो गई है.






