माइक्रोसॉफ्ट ने की देश में अपना नया सरफेस प्रो 8 उपलब्‍ध कराने की घोषणा

0
14

सरफेस प्रो 8 – अब पेश है विंडोज़ 11 के लिए सर्वाधिक शक्तिशाली

2-इन-1 सरफेस डिवाइस

15 फरवरी से उपलब्‍ध।

आज से चुनींदा रिटेल और ऑनलाइन पार्टनर्स के जरिए प्री-ऑर्डर्स की सुविधा।

सरफेस प्रो 7+भी कंज्‍यूमर रिटेल चैनल्‍स के जरिए होगा उपलब्‍ध

 

भारत 23 जनवरी 2022: (प्रतिनिधी)

माइक्रोसॉफ्ट ने आगामी 15 फरवरी से देश में अपना नया सरफेस प्रो 8 उपलब्‍ध कराने की आज घोषणा की है। इस नए डिवाइस को अधिकृत रीसैलर्स तथा अधिकृत रिटेल एवं ऑनलाइन पार्टनर्स जैसे एमज़ॉन और रिलायंस डिजिटल के मार्फत उपलब्‍ध कराया जाएगा। चुनींदा रिटेल एवं ऑनलाइन पार्टनर्स के जरिए नए सरफेस प्रो 8 की प्री-ऑर्डर सुविधा आज से शुरू हो रही है। सरफेस प्रो 7+ को भी 15 फरवरी से रिटेल एवं ऑनलाइन पार्टनर्स के जरिए उपलब्‍ध कराया जाएगा।

 

सरफेस प्रो 8

सरफेस प्रो 8 की कीमत ₹1,04,499 से शुरू है और यह 11th Gen Intel® Core™ प्रोसेसरों, दो थंडरबोल्‍ड 4 पोर्ट्स, इंटेल® Evo™ प्‍लेटफार्म के चलते प्रो 7 के मुकाबले दोगुनी रफ्तार से काम करने में सक्षम है। परफॉरमेंस के लिहाज़ से इतने लाभ, विंडोज़ 11 और 16 घंटे तक की बैटरी लाइफ की बदौलत सरफेस प्रो 8 बाजार में सर्वाधिक ताकतवर 2-इन-1 पीसी है।

भास्‍कर बासु, कंट्री हैड – डिवाइसेज़ (सरफेस), माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने कहा, ”हम भारत में अब तक का सबसे ताकतवर प्रो – नया सरफेस प्रो 8 पेश करते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं। विंडोज़ का नया वर्ज़न अगली पीढ़ी के हार्डवेयर इनोवेशन का लाभ लेकर आता है। पिछले दशक में, सरफेस ने पुरानी धारणाओं को ध्‍वस्‍त करते हुए नए अनुभवों को पेश किया और डिवाइसेज़ की एक नई श्रेणी तैयार की। आज हम अपने आइकॉनिक 2-इन-1 का नया अपडेट जारी कर रहे हैं, जो कि प्रो 3 के बाद से सबसे महत्‍वपूर्ण है, और हमें उम्‍मीद है कि यह लोगों को ऑन-द-गो या घर से काम करते हुए कहीं अधिक संभावनाओं का लाभ उठाने का अवसर देगा।”

 

विडोज़ 11 की सर्वश्रेष्‍ठ खूबियों को उभारने वाले सरफेस प्रो 8 में लैपटॉप की ताकत और टैबलेट के लचीलेपन का मेल कराया गया है, जो इसके आइकॉनिक किकस्‍टैंड तथा डिटेचेबल कीबोर्ड, बिल्‍ट-इन स्ल्मि पेन स्‍टोरेज और चार्जिंग के चलते मुमकिन हुआ है। साथ ही, थंडरबोल्‍ट 4 पोर्ट्स के साथ यह शानदार डेस्‍कटॉप अनुभव प्रदान करता है, और मल्‍टीपल 4K मॉनीटर्स के साथ प्रोडक्टिविटी सैटअप, एक एक्‍सटरनल हार्ड ड्राइव, एक्‍सटरनल जीपीयू के साथ एक गेमिंग सैटअप का लाभ भी मिलता है।

 

अब तक निर्मित सर्वाधिक एडवांस डिसप्‍ले से सुसज्जित सरफेस प्रो 8 में 13” पिक्‍सलसैंस टचस्‍क्रीन लगी है। इसकी Dolby® Vision™ और एडेप्टिव कलर टैक्‍नोलॉजी की बदौलत, आपको मिलता है ऐसा व्‍युइंग अनुभव जो आंखों के लिए सुविधाजनक और जीवंत होता है जबकि 120Hz डिसप्‍ले रिफ्रेट रेट अधिक रिस्‍पॉन्सिव टच प्रदान करता है। कुछ खास कंफीग्‍योरेशंस में निर्मित इसके एडवांस एलटीई के चलते सरफेस प्रो 8 एक आदर्श हाइब्रिड डिवाइस है जो लोगों को ऑन-द-गो टैबलेट तथा वर्क-फ्रॉम-होम सैट-अप की शानदार सुविधा देता है। इसका शानदार 5MP फ्रंट फेसिंग कैमरा, 10MP-4K रियर-फेसिंग कैमरा, Dolby® Atmos™ साउंड तथा डुअल फार-फील्‍ड स्‍टूडियो माइक्‍स आपको बेहतरीन अनुभव देगा।

 

नया सरफेस प्रो सिग्‍नेचर कीबोर्ड नए सरफेस स्लिम पेन 2 के लिए स्‍टोरेज और चार्जिंग की सुविधा से लैस है और इसे आसपास ही रखता है ताकि कोई भी विचार आते ही यह तत्‍काल उपलब्‍ध रहे। सरफेस स्लिम पेन 2 किसी भी प्रो में अब तक का सबसे एडवांस डिजिटल पेन अनुभव प्रदान करता है। इसकी बिल्‍ट-इन हैप्टिक मोटर आपको वैसा ही अहसास देती है जैसा कि पेपर पर पेन से लिखते या ड्राइंग करते समय होता है।

 

सरफेस प्रो 7+

सरफेस प्रो 7+ में 11th Gen Intel® Core™ प्रोसेसर लगा है जो इसे 2.1 गुना अधिक तेज परफॉरमेंस का लाभ देता है, इसकी बैटरी लाइफ 15 घंटे चलती है और यह लोगों को कभी भी, कहीं से भी काम करने की सुविधा प्रदान करता है। इसके अलावा, यूएसबी-ए, यूएसबी-सी पोर्ट्स के चलते, सरफेस प्रो 7+ से मिलती है एक्‍सटरनल डिसप्‍ले में डॉक करने की सुविधा तथा फुल वर्कस्‍टेशन सैटअप के लिए आवश्‍यक पेरीफेरल्‍स का लाभ उठाने के विकल्‍प। इस डिवाइस में 1080p फुल एचडी वीडियो के साथ फ्रंट और रियर कैमरे के अलावा डॉल्‍बी एटमॉस स्‍पीकर्स और फार-फील्‍ड स्‍टूडियो माइक्रोफोन लगे हैं।

सस्‍टेनेबिलिटी के प्रति माइक्रोसॉफ्ट की लगातार प्रतिबद्धता के चलते सरफेस प्रो 7+ एक लाइटवेट, सस्‍टेनेबल कमर्शियल पैकेजिंग के साथ आता है जो पिछली पीढ़ी के मुकाबले 23% कम वज़न का है और 99% नैचुरल फाइबर सामग्री से बना है, जिसका 64% पोस्‍ट-कंज्‍यूमर रीसाइकिल्‍ड कन्‍टेंट है। बिज़नेस के लिए सरफेस प्रो 7+ भारत में फरवरी 2021 से कमर्शियल एवं एजुकेशन ग्राहकों के लिए उपलब्‍ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here