रामेश्वरी में महिला पर फिनायल एसिड से हमला

0
15

नागपुर दिनांक 22 जनवरी  (महानगर प्रतिनिधी)

रामेश्वरी इलाके में महिला पर एसिड हमले की खबर से पूरे नागपुर में सनसनी मच गई परंतु यह एसिड फिनाइल एसिड होने से महिला को कोई गंभीर चोटें नहीं आई

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामेश्वरी इलाके में महिला साइकिल से जा रही थी तभी उसका पति मोटरसाइकिल से आया और उसने महिला पर यह फिनाइल एसिड फेंका, पत्नी और पति में कुछ समय से अनबन चल रही थी और महिला अपने पति से अलग रह रही थी ऐसी जानकारी सामने आ रही है

एसिड अटैक की बात पता चलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंची, वहां  पहुंचकर पुलिस ने महिला को मेडिकल अस्पताल भेजा और आगे की जांच शुरू की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here