नागपुर में फिलहाल कोई लॉकडाउन या निर्बंध नही: पालकमंत्री नितिन राऊत

0
8

नागपुर दिनांक 22 जनवरी ( महानगर प्रतिनिधि)

नागपुर में नए कोरोना मामलों में रोज तेजी से वृद्धि हो रही है, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ रही है, इसी बीच पालकमंत्री नितिन राऊत ने कोवीड संबंधित प्रशासन की बैठक के बाद नागपुर वासियों को बड़ा दिलासा देते हुए स्पष्ट किया की प्रशासन नागपुर में फिलहाल कोई लॉकडाउन या कड़े निर्बंध नहीं लगा रहा है

पालकमंत्री राऊत ने कहा कि कोरोना के नए मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है पर इसी के साथ मरीज ठीक होकर घर भी जा रहा है जिससे मेडिकल यंत्रणा पर कोई दबाव नहीं है, आगे के हालात देख कर ही भविष्य में लॉकडाउन या निर्बंध को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा

स्कूल खोलने पर भी राऊत ने कहा कि प्रशासन स्कूल खोलने के लिए अनुकूल है और जल्दी ही नागपुर में स्कूल खोले जाएंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here