युवती को शादी का झांसा,बार बार दुष्कर्म ,हुई गर्भवती और….

0
10

नागपुर दिनांक 22 जनवरी ( प्रतिनिधि)

हिंगना थानांतर्गत 24 वर्षीय एक युवती के साथ उसी के मोहल्ले में रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. आरोपी दीपक नत्थूजी गुर्जर (26) बताया गया है.

जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती ओरिजनल परिसर के एक गांव में रहती है. उसकी पहचान 2018 में आरोपी युवक से हुई थी. दीपक पेशे ट्रक कंडक्टर है. जान-पहचान के बाद उनके बीच प्रेम संबंध हो गए. इसके बाद आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर कई बार युवती से शारीरिक संबंध बनाए.

युवती ने गर्भवती होने के बाद आरोपी से शादी करने के लिए दबाव बनाया परंतु उसने इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जांच जारी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here