भारत में नए कोरोना मरीजों की संख्या में मामूली कमी,500 के करीब मौतें

0
8

भारत दिनांक 22 जनवरी( प्रतिनिधी)

पिछले कुछ दिनों से रोजाना संक्रमितों की संख्या 3 लाख से ऊपर सामने आ रही है. इस बीच शनिवार को देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 3,37,704 नए मामले सामने आए हैं और 488 मरीजों की मौत हो गई है.

देश में कोविड-19 (Covid-19) के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 21,13,365 हो गई है, जो कुल मामलों का 5.43 प्रतिशत है. वहीं, रिकवरी रेट 93.31 फीसदी है.

पिछले 24 घंटों में कोरोना से 2,42,676 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके बाद अब तक कोविड से 3,63,01,482 मरीज ठीक हो चुके हैं. वहीं, ओमिक्रॉन के अब तक 10,050 मामले मिले हैं, जिनमें बीते दिन 3.69 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इस समय दैनिक सकारात्मकता दर 17.22 फीसदी और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 16.65 फीसदी है.

पिछले 24 घंटो में 482 लोगो की कोरोना से मौत

आज नए कोरोना मरीजों की संख्या और संक्रमितों की मौत की संख्या दोनों घट गई हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here