नागपुर दिनांक 21 जनवरी ( प्रतिनिधि)
नागपुर के बुटीबोरी के पास भारकस गांव में आवारा कुत्तों के हमले में 4 वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई, कुत्तों के हमले के बाद मासूम बच्ची की हालत देखकर माता-पिता सहित सभी लोग सन्न रह गए
मृत बालिका का नाम अंजली रावत है, वह भारकस गांव में माता-पिता के साथ रहती थी । भारकस गांव में आवारा कुत्तों और सुअरो का आतंक है, आवारा कुत्तों ने अंजलि की नोच नोच कर जान ले ली
घटना के वक्त अंजलि घर के सामने आंगन में खेल रही थी तभी वह खेलते खेलते नीचे गिर पड़ी और पास में खड़े आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया, तभी वहां दो और कुत्ते पहुंच गए और उन्होंने मासूम अंजलि के पैर, पेट और चेहरे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया
अंजलि की चीख पुकार सुनकर परिवार और आस पड़ोस के लोग दौड़कर आए तब तक अंजलि गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी जिसमें कुछ देर बाद दम तोड़ दिया
मासूम बालिका पर आवारा कुत्तों द्वारा इस तरह हमला करने और उसकी मौत की खबर से पूरा गांव गमगीन माहौल में डूब गए






