नागपुर दिनांक 18 जनवरी (शहर प्रतिनिधि)
नागपुर के जरीपटका इलाके में मदन अग्रवाल नामक व्यक्ति ने अपने बेटा बेटी और पत्नी की हत्या करके आत्महत्या करने की घटना उजागर होती जरिपटका सहित पूरे शहर में सनसनी मच गई
जरिपटका निवासी मदन अग्रवाल चाइनीस फूड ट्रक चलाता था, उसके परिवार में पत्नी बेटा बेटी का समावेश था, सोमवार देर रात के बाद घर से कोई भी बाहर नहीं निकला इसीलिए मंगलवार की शाम पड़ोसियों ने बार-बार आवाज देने के बाद भी कोई प्रति साधना मिलता देख उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घर के अंदर देखा तो चारों की लाशे घर में दिखाई दी, मदन ने तीनों की हत्या करके आत्महत्या किए जाने का प्राथमिक अंदाज पुलिस ने व्यक्त किया
पिछले दो हफ्तों से मदन अग्रवाल काफी परेशान था ऐसी जानकारी मायभूमि न्यूज को मिली, लगातार बढ़ते कर्ज और वित्तीय संकट की वजह से मदन में यह आत्मघाती कदम उठाए जाने की प्राथमिक जानकारी सामने आ रही है






