भारत दिनांक 18 जनवरी (प्रतिनिधि)
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,38,018 के मामले दर्ज किये गए. आज भारत में कल से 20,071 कम मामले दर्ज किये गए. भारत में अब एक्टिव मामलों की संख्या 17,36,628 हो गई है तो वहीं डेली पाजिटिविटी रेट 14.43% पर है.
भारत में ओमिक्रॉन के मामलों की कुल संख्या अबतक 8,891 है जिसमे कल से 8.31% की बढोत्तरी दर्ज की गई. बीते 24 घंटों में कोरोना से 310 मौतें हुई है और 1,57,421 मरीज ठीक हुए हैं.
देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या अब बढ़कर 17 लाख 36 हजार 628 हो गई है. कुल रिकवर कर चुके लोगों का आंकड़ा अब 3 करोड़ 53 लाख 94 हजार 882 हो गया है. अब तक इस कोविड-19 महामारी से देस में 4 लाख 86 हजार 761 लोगों ने अपनी जान गंवाई है.






