नाना पटोले बोले “मोदी को मार सकता हूं, गाली दे सकता हूं” जाने इसके पीछे का सच

0
12

महाराष्ट्र दिनांक 17 जनवरी (प्रतिनिधि)

अपने विवादस्पद बयान के लिए जाने हमेशा सुर्खियों में रहने वाले महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने फिर एक बार विवादों का पिटारा खोल दिया है।

विदर्भ के भंडारा में एक प्रचार सभा के बाद गांव वालों से बात करते वक़्त नाना अपना आपा खो बैठे और बोले मोदी को मार सकता हूँ, गाली दे सकता हूँ” नाना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नाना पटोले जबसे विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं, उसी दिन से विवादास्पद बयानों का सिलसिला जारी है। इससे पहले नाना ने महाविकास अघाड़ी के खिलाफ बोलते हुए कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अकेली लड़ेगी।

इतने से मन नहीं भरा तो नाना ने अपनी ही महाविकास अघाड़ी गठबंधन पर जासूसी का आरोप लगाया उसके बाद भी नाना चुप नहीं रहे। उनकी जुबान मानो कैंची की तरह चलने लगी और अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार की फिल्में महाराष्ट्र में रिलीज ना होने देने की धमकी भी दे डाली।

भंडारा की प्रचार सभा के क्या नाना पटोले ने कहा-

मैं क्यों झगड़ता हूं 30 साल से राजनीति में हूं, लोग 5 साल राजीनीति में रहकर पीढ़ी का भला कर देते है, इतने स्कूल कॉलेज खोलकर 1 से 2 पीढ़ी का भला कर देते है। मैंने इतने साल की राजनीति में कभी स्कूल कॉलेज नहीं खोलें न ठेकेदारी की मेरे पास जो आते है, मैं उन सबको मदद करता हूं, मैं सबको बांटता हूं। इसलिए मैं मोदी को मार सकता हूं गाली दे सकता हूं, मोदी मेरे ख़िलाफ़ प्रचार को नहीं आये।

वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ता देख नाना पटोले बचने की भूमिका में दिखाई दिये और कहा कि प्रधानमंत्री के बारे में उन्हें यह बयान नहीं दिया है, बल्कि वहां के मोदी नाम के एक स्थानीय गुंडे के बारे में उनका यह बयान था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here