बड़ी खबर ! 12 से 14 साल तक के बच्चों को मार्च से लगेगी वैक्सीन

0
13

देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में 3 जनवरी से सरकार ने 15 से 18 साल के बच्चों के लिए टीकाकरण शुरू किया था। इसके अलावा 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए बूस्टर डोज की भी शुरुआत हो चुकी है। इन सबके बीच बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर अच्छी खबर आ रही है।

दरअसल देश में मार्च महीने से 12 से 14 साल तक के बच्चों का कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। इस बात की जानकारी टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह के प्रमुख एनके अरोड़ा ने दी।

देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 157.20 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर बताया कि 3 जनवरी से अब तक 15-18 आयु वर्ग के 3.5 करोड़ से अधिक बच्चों को COVID19 वैक्सीन की पहली डोज़ लगा दी गई है।

वहीं देश में टीकाकरण अभियान का एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इसने वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई को बेहद मजबूत बनाया और इसके चलते ही लोगों की जान बचाई जा सकी तथा सुरक्षित तरीके से आजीविका चलाई जा सकी। उन्होंने कहा कि जब वैश्विक महामारी पहली बार आई थी, तब वायरस के बारे में ज्यादा नहीं पता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here