पंजाब में विधानसभा चुनाव की तारीख बदली,अब इस तारीख को होंगी वोटिंग

0
8

पंजाब में विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election) एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया है, चुनाव आयोग ने मतदान की तारीफ 14 फरवरी की जगह 20 फरवरी कर दिया है. रविदास जयंती की वजह से राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव आयोग से चुनाव टालने की मांग की थी. अब सभी 117 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा.

पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर गुरु रविदास जी की जयंती के चलते पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीख बढ़ाए जाने मांग की थी. उन्होंने चुनाव की तारीख कम से कम 6 दिन आगे बढ़ाने की मांग की थी. उनके अलावा दूसरी राजनीतिक पार्टियों ने भी चुनाव टालने की मांग की थी.

पंजाब सीएम ने शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखे अपने पत्र में कहा था-

16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती है, जिसके लिए लाखों श्रद्धालु बनारस में होंगे और मताधिकार के प्रयोग से वंचित हो जाएंगे. राज्य से अनुसूचित जाति के भक्तों (लगभग 20 लाख) के 10 से 16 फरवरी 2022 तक उत्तर प्रदेश के बनारस रहने की संभावना है. ऐसे में इस समुदाय के कई लोग राज्य विधानसभा के लिए अपना वोट नहीं डाल पाएंगे, जो कि उनका संवैधानिक अधिकार है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here