नागपुर दिनांक 17 जनवरी (प्रतिनिधि)
दीपक नगर निवासी माया भाई उर्फ सोनू ने अपने जन्मदिन पर पार्टी का आयोजन किया था,इस पार्टी में सुरेंद्रगढ़ गौसिया मस्जिद के पास रहने वाले इरफान खान बिस्मिल्लाह खान (उम्र 25 वर्ष) अपने घर के पास रहनेवाले इरफान शेख समद (उम्र 24 वर्ष) के साथ शामिल हुए
पार्टी में डीजे बजना शुरू हुआ और वहा उपस्थित युवक डीजे की धुन पर जमकर नाचने लगे,नाचते वक्त इरफान खान का धक्का अन्य युवक को लगा,इसी बात को लेकर भीम टेकडी गिट्टी खदान निवासी दानिश वल्द वसीम खान (उम्र 19 वर्ष) , गद्दीगोदाम निवासी बादल कहाते (उम्र 20 वर्ष) ,सुमित पिल्लावार ( उम्र 22 वर्ष) शास्त्री नगर निवासी, राहुल कहोते (उम्र 20 वर्ष) कडबी चौक ने इरफान से विवाद शुरू कर दिया
विवाद बढ़ा तो चारों ने धारदार शस्त्र निकाल लिए और इरफान खान और इरफान शेख पर हमला कर दिया,इस हमले में दोनो जख्मी हो गए, पोलिस ने चारो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की






