एसबीआई और एचडीएफसी बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के रेट बढ़ाए

0
12

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और HDFC बैंक ने कुछ दिनों पहले ही फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी का एलान किया है. एसबीआई की बात करें तो बैंक ने फिक्स डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में 10 बेसिस प्वाइंट (bps) तक की बढ़ोतरी की है. यह नई ब्याज दर 2 करोड़ से कम की FD के लिए है. नई दर 15 जनवरी यानी कल से लागू हो गई हैं. SBI की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 1 साल से लेकर 2 साल से कम की अवधि के लिए फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दर 5.0 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.1 प्रतिशत कर दी गई है. हालांकि, अन्य टेन्योर वाले FD पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

एसबीआई सबसे ज्यादा 5.40 फीसदी ब्याज 5-10 साल की अवधि के फिक्स डिपॉजिट पर देता है. दो साल से लेकर तीन साल से कम की अवधि की FD के लिए ब्याज दर 5.10 फीसदी है. वहीं, 3 साल से लेकर 5 साल से कम की अवधि के लिए ब्याज दर 5.30 फीसदी है. वहीं, सीनियर सिटीजन्स की बात करें तो उन्हें 50 बेसिस प्वाइंट (bps) ज्यादा ब्याज मिलता है.

अलग-अलग टेन्योर के लिए एसबीआई की ब्याज दरें

7 दिन से 45 दिन – 2.9%

46 दिन से 179 दिन – 3.9%

180 दिन से 210 दिन – 4.4%

211 दिन से 1 वर्ष से कम – 4.4%

1 वर्ष से लेकर 2 वर्ष से कम – 5.1%

2 साल से लेकर 3 साल से कम – 5.1%

3 साल से लेकर 5 साल से कम – 5.3%

5 साल और लेकर 10 साल तक – 5.4%

 

HDFC बैंक ने भी ब्याज दरों में की बढ़ोतरी

एचडीएफसी बैंक ने भी फिक्स डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. बढ़ी हुई ब्याज दरें 12 जनवरी 2022 से लागू हैं. HDFC बैंक ने कुछ टेन्योर पर ही दरों में वृद्धि की है. 2 साल से 3 साल में मैच्योर होने वाली FD पर अब 5.20 फीसदी का ब्याज मिलेगा. बैंक ने 3 साल से 5 साल में मैच्योर होने वाली डिपॉजिट्स पर भी ब्याज दरों में भी बढ़ोतरी की है. इन डिपॉजिट्स पर 5.40% का ब्याज मिलेगा. 5 वर्ष से 10 वर्ष तक की अवधि वाले डिपॉजिट्स पर 5.60% ब्याज दिया जाएगा. अन्य टेन्योर वाले FD की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है

 

7 – 14 दिन – 2.50%

15 – 29 दिन – 2.50%

30 – 45 दिन – 3%

61-90 दिन – 3%

91 दिन – 6 महीने – 3.5%

6 महीने 1 दिन – 9 महीने – 4.4%

9 महीने 1 दिन से लेकर 1 साल से कम – 4.4%

1 वर्ष – 4.9%

1 साल 1 दिन – 2 साल – 5%

2 साल 1 दिन – 3 साल – 5.20%

3 साल 1 दिन- 5 साल – 5.40%

5 साल 1 दिन – 10 साल – 5.60%

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here