भारत में कोरोना की तेज रफ्तार जारी! 2.71 लाख मरीज और इतनी हुई मौत

0
15

भारत दिनांक 16 जनवरी  (प्रतिनिधि)

भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,71,202 नए मामले सामने आये हैं. वहीं बीते एक दिन में कोरोना के 314 लोगों की मौत हुई है. वहीं कोरोना से 1,38,331 लोग रिकवरी कर अपने घरों को लौट चुके हैं.

देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 15 लाख पार कर चुकी है, अभी 15,50,377 मरीजों का कोरोना इलाज चल रहा है. वहीं, पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो शनिवार के मुकाबले इसमें थोड़ी कमी देखने को मिली है.

शनिवार को जहां पॉजिटिविटी रेट 16.66 फीसद दर्ज की गई थी, वह रविवार को घटकर 16.28% हो गई. वीकली पॉजिटिविटी दर 13.69% है. अभी तक 70.24 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 16,65,404 टेस्ट किए गए हैं.

रिकवरी रेट की बात करें तो वह घटकर 94.51% आ गई है. पिछले 24 घंटे में 1,38,331 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है. अब तक कुल 3,50,85,721 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 314 मौत दर्ज की गई हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here