मलायका ने अर्जुन कपूर से ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी,कहा 48 की उम्र में भी…..

0
15

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल्स में शामिल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में हैं. बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खबर चल रही है कि दोनों ने अपने रास्ते अलग-अलग कर लिए हैं. ऐसे में इन सब बातों को कोरी अफवाह साबित करते हुए मलाइका अरोड़ा ने इस बारे में बात की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस खबर का सच बताया है.

मलाइका ने लिखी ये बात 

इस ब्रेकअप की सुर्खियों के बीच मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है. इस नोट में उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है जिसे पढ़कर उनके हेटर्स की अक्ल ठिकाने आ जाएगी और उनके चाहने वालों का दिल एक बार फिर खिल उठेगा. उन्होंने कहा कि जिंदगी 25 की उम्र के बाद खत्म नहीं होती है, 40 की उम्र में भी प्यार मिल सकता है.

उम्र है महज एक अंक 

मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, ‘नहीं लेकिन सच में. 40 की उम्र में आपको प्यार मिलना, इसे नॉर्मलाइज करें. 30 की उम्र में नए सपने देखना और उन्हें खोजना नॉर्मलाइज करें. 50 की उम्र में अपने जिंदगी के उद्देश्य को पाना और खुद को ढूंढना नॉर्मलाइज करें. जिंदगी 25 की उम्र के बाद खत्म नहीं होती. इस तरह एक्टिंग करना बंद करें जैसे ये होता है.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here