नागपुर दिनांक 14 जनवरी (महानगर प्रतिनिधि)
विधायक कृष्णा खोपडे भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने देर रात को अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी।
खोपड़े ने बताया, ‘मैं आज हल्के लक्षणों के साथ कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। सभी आवश्यक प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहा हूं। मैंने खुद को अलग कर लिया है और घर में ही क्वारंटीन में हूं। मैं उन सभी लोगों से खुद को अलग करने और जांच कराने का अनुरोध करता हूं जो मेरे संपर्क में आए हैं।’
इससे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वह भी फिलहाल अपने आवास पर ही क्वारंटीन में हैं।






