उन्नाव रेप पीड़िता की मां को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी, राहुल गांधी ने कहा….

0
12

भारत दिनांक 13 जनवरी (प्रतिनिधी)

कांग्रेस (Congress) ने यूपी असेंबली चुनाव (UP Assembly Election 2022) के लिए गुरुवार को उन 50 महिला उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जो अपने मुद्दों पर सबसे आगे रहीं. इनमें उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा सिंह और ब्लॉक प्रमुख के लिए समाजवादी पार्टी (SP) की पूर्व उम्मीदवार रितु सिंह भी शामिल हैं.

रितु सिंह को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नामांकन दाखिल करने से रोका था और उनके साथ मारपीट की गई थी. जिस पर काफी विवाद हुआ था.

उन्नाव की बेटी के लिए न्याय की लड़ाई’

राहुल गांधी Rahul Gandhi ने पहली सूची की घोषणा के बाद कहा, ‘भाजपा के हाथों अन्याय का सामना करने वाली उन्नाव की बेटी न्याय के लिए लड़ेगी और जीतेगी.’ उन्होंने कहा कि महिलाओं को विविध पृष्ठभूमि से चुना गया है.

125 उम्मीदवारों का हुआ ऐलान’

इससे पहले गुरुवार को प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची का ऐलान किया. कांग्रेस (Congress) ने टिकट बंटवारे में महिलाओं पर फोकस किया है और पहली लिस्ट में 40 फीसदी का वादा पूरा किया है. पार्टी ने कहा कि उसने पार्टी में युवाओं को 40 फीसदी टिकट दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here