पहली बार साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार और इमरान हाशमी,दी फ़िल्म की जानकारी

0
17

अक्षय कुमार(akshay kumar)  ने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है और वो भी बेहद खास अंदाज में।अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) फोटो शेयर की है और बताया है कि नई फिल्म सेल्फी में नजर आएंगे। अक्षय द्वारा शेयर की फोटो में देखा जा सकता है कि वे सेल्फी क्लिक कर रहे हैं और इमरान पोज दे रहे हैं। दोनों ही बाइक पर बैठे हुए हैं।

अक्षय ने फोटो पोस्ट कर लिखा- मैंने अपने लिए किए परफेक्ट सेल्फी पार्टनर खोज लिया है, हे @karanjohar क्या हमने इस सेल्फी गेम को खत्म कर दिया है या क्या? इस फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर है। इमरान हाशमी ने भी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘नया लुक, नई वाइब, अक्षय कुमार से प्रेरित होकर अपना दिन सेल्फी के साथ शुरू कर रहा हूं।’ सेल्फी मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस की हिंदी रीमेक होगी।

ड्राइविंग लाइसेंस (driving license )की कहानी एक पुलिस वाले और सुपरस्टार पर आधारित है। पुलिस वाला स्टार का प्रशंसक होता है, लेकिन जब स्टार पुलिस वाले और उसके परिवार के साथ तस्वीर लेने से इनकार करता है, तो दोनों आपस में भिड़ जाते हैं। ये फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के निर्देशक राज मेहता है जो हिंदी में ये फिल्म पेश करेंगे। अब देखना होगा पर्द पर अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की जोड़ी कितना कमाल करती है।

Akshay kumar Emraan hashmi new film

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here