भारत में कोरोना मरीजों के मामले में बढ़ोतरी, देखने मिले मरीज और इतनी हुई मौतें

0
13

भारत दिनांक 10 जनवरी (प्रतिनिधि)

भारत में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 1,79,723 केस सामने आए हैं. सोमवार की तुलना में 12.6% ज्यादा केस हैं. इतना ही नहीं सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में 44,388 केस सामने आए हैं. इस दौरान कोरोना से 146 लोगों की मौत हुई है.

भारत में सबसे संक्रमित राज्यों की बात करें, तो महाराष्ट्र सबसे ऊपर है. यहां पिछले 24 घंटे में 44,388 केस सामने आए हैं. इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 24,287 केस, दिल्ली में 22,751 , तमिलनाडु में 12,895 में, कर्नाटक में 12 हजार केस सामने आए हैं.

भारत में रविवार को मिले कुल केसों में 64.72% नए केस इन्हीं 5 राज्यों से मिले हैं. इसके अलावा महाराष्ट्र में अकेले 24.7% केस मिले हैं. देश में पिछले 24 घंटे में 146 लोगों की मौत हुई है. अब तक कोरोना महामारी से भारत में 4,83,936 जान गंवा चुके हैं.

पिछले 24 घंटे की बात करें, तो सबसे ज्यादा मौतें केरल (44) में हुईं. इसके अलावा पश्चिम बंगाल में कोरोना से 18 लोगों की जान गई.

देश में रविवार को 46,569 मरीज ठीक हुए. अब तक 3,45,00,172 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. देश में एक्टिव केस 7,23,619 हो गए हैं. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस में 1,33,008 मामलों का इजाफा हुआ है. वहीं, वैक्सीन की बात करें, तो पिछले 24 घंटे में 29,60,975 डोज लगाई गईं. अब तक देश में 151 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here