भारत में सेक्स के लिए पत्नियों की अदलाबदली,1 हजार लोग शामिल,7 गिरफ्तार

0
11

भारत दिनांक 10 जनवरी (प्रतिनिधि)

केरल पुलिस (Kerala Police) ने शारीरिक संबंधों के लिए पार्टनर्स की अदला-बदली (exchange of partners) करने के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। कोट्टायम जिले (Kottayam district) में कारुकाचल पुलिस (Karukachal police) के समक्ष एक महिला ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 25 से अधिक लोग निगरानी के दायरे में हैं और अगले कुछ दिनों में कुछ और गिरफ्तारियां की जा सकती हैं।

इन समूहों में 1,000 से ज्यादा युगल हैं जो महिलाओं की अदला-बदली (Exchange of Women) कर रहे थे। पुलिस (Kerala Police) के मुताबिक, आरोपित राज्य के तीन अलग-अलग जिलों से हैं और पूरे राज्य से लोग इस रैकेट में शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, समाज के उच्च वर्ग के कई लोग भी इस समूह का हिस्सा हैं। कोट्टायम के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहले लोग टेलीग्राम (Telegram) या मैसेंजर ग्रुप्स (Messenger groups) में शामिल होते हैं।

फिर दो या तीन युगल समय-समय पर मुलाकातें करते हैं। इसके बाद महिलाओं की अदला-बदली (Exchange of Women) की जाती है। समूह में शामिल पुरुष पैसे के लिए भी अपनी पत्नियों को शारीरिक संबंधों के लिए उपलब्ध कराते हैं। इस मामले में विस्तृत जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि महिलाओं की अदला-बदली करने वाले समूह में शामिल लोगों का विवरण प्राप्त करने के लिए विस्तृत छानबीन जारी है। पुलिस पता लगा रही है कि क्या इन समूह के सदस्यों के किसी अन्य समूह के साथ संबंध हैं।

केरल पुलिस ने बताया कि जिन सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें वह शख्‍स भी शामिल है जिसकी पत्‍नी ने शिकायत की थी कि उसे उसका पति अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए बाध्य कर रहा था। इसी महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने छानबीन की और इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ। शिकायत के अनुसार पीड़‍ित महिला को अन्य पुरुषों के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए विवश किया गया। इस महिला के पति ने उसको अन्य लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here