महाराष्ट्र में 44 हजार से ज्यादा नए कोरोना मरीज,अकेले मुंबई में मिले इतने मरीज

0
12

महाराष्ट्र दिनांक 9 जनवरी ( प्रतिनिधि)

महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में लगातार (Mumbai Corona Case updates) बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. बीते दिन राज्य में 44 हजार से ज्यादा मामले सामने आए. वहीं आज रविवार को मुंबई में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 19, 474 पहुंच गया. यह वो मरीज हैं जो पिछले चौबीस घंटे में सामने आए हैं. इसके अलावा मुंबई में कोरोना से 6 लोगों के मरने की खबर है.

हालांकि रविवार को मुंबई में शनिवार के मुकाबले कोरोना के मामलों में थोड़ी सी कमी दर्ज की गई है. मुंबई में शनिवार को 20 हजार 318 नए कोरोना मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जबकि शुक्रवार को 20 हजार 971 कोरोना संक्रमित मिले थे.

पूरे महाराष्ट्र में 44 हजार से ज्यादा मामले

वहीं बात अगर पूरे महाराष्ट्र की करें तो पिछले 24 घंटों के राज्य में 44,388 नए मामले (MaharashtraCovid-19 Case updates) सामने आए हैं. राज्य में आज ओमिक्रॉन संक्रमण के 207 मरीज सामने आए हैं. इनमें से 155 की रिपोर्ट बीजे मेडिकल कॉलेज और 52 की रिपोर्ट नेशनल इंस्टीट्यूट ने दी है. इसी के साथ महाराष्ट्र में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 2,02,259 हो गई है.

क्या सरकार लगाएगी मुंबई में लॉकडाउन?

मुंबई में बढ़ते मामलों को देखते हुए क्या राज्य सरकार लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है. इस सवाल का जवाब देते हुए मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि मुख्यमंत्री का मानना है कि कोई भी लॉकडाउन (Lockdown) नहीं लगाया जाना चाहिए, लेकिन लोग अभी भी कोरोना को लेकर गंभीर नहीं हैं और मास्क नहीं पहन रहे हैं. लोगों को कोरोना के सभी नियमों का पालन करना चाहिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here